जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुक्सान की भरपाई के लिए बने क़ानून : टांक

जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसानों की भरपाई का बनें कानून :- सुरेश टांक 
हरियाणा/कैथल:  एक्शन एड संस्था व जन कल्याण सोसाईटी हरियाणा के सदस्यों ने गांव मुन्दड़ी ब्लाक व जिला कैथल में एक बैठक की। जिसमें जलवायु परिवर्तन से फसलों व अन्य होने वाले नुकसानों पर विचार किया।
सुरेश टांक प्रदेश महासचिव जन कल्याण सोसाईटी हरियाणा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से देश प्रभावित हो रहा है। समुद्र तट के किनारे बसे शहरों व गांवों को भारी खतरा बना हुआ है। एक्शन एड संस्था लोगों इस बारे जानकारी सहित जागरूक करने का काम कर रही है। उन्होंने लोगों, संगठनों, पंचायतों व सरकार से अपिल की जा रही है कि वह केन्द्र सरकार को अपनी मांग करेंगे कि केंद्र सरकार कानून बनाए ताकि जलवायु परिवर्तन से अनेकों आपदाओं से होने वाले नुकसानों की भरपाई की जा सके। सुनील मुन्दड़ी पूर्व जिला अध्यक्ष जन कल्याण सोसाईटी हरियाणा व एचआरडी एक्शन एड ने कहा कि पिछले कई दिनों से चल रही बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का नुक़सान हो गया है। जिसमें कि अनेकों गरीब किसान ऐसे है जो एक वर्ष के लिए लीज ( ठेका) पर जमीन लेकर फसल उगाते है, इन किसानों की फसलों का नुक़सान की भरपाई सरकार द्वारा की जानी चाहिए।
सुनील तंवर जिला प्रैस सचिव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण हो रही बारिश से गरीब परिवारों के मकान तक ढह जाते है, लेकिन सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती, उन्होंने हाल ही में गांव चंदाना में घर गिर जाने से एक महिला की दबने से दोनों टांगें टूट गई और एक लड़की को चोट लगने से घायल हो गई। बड़े अफसोस की बात यह है कि आज तक शासन प्रशासन ने पीड़ित परिवार की सुध नही ली। इस अवसर पर सलिन्द्र मोहना ब्लाक अध्यक्ष पूण्डरी जन कल्याण सोसाईटी हरियाणा व एचआरडी एक्शन एड , कर्म सिंह, सुखदेव ढाण्ड एचआरडी एक्शन एड, ईश्वर सिंह, गोविंद जाम्बा आदि मौजूद थे। संस्था व जन कल्याण सोसाईटी हरियाणा के सदस्यों ने गांव मुन्दड़ी ब्लाक व जिला कैथल में एक बैठक की। जिसमें जलवायु परिवर्तन से फसलों व अन्य होने वाले नुकसानों पर विचार किया गया। सुरेश टांक प्रदेश महासचिव जन कल्याण सोसाईटी हरियाणा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से देश प्रभावित हो रहा है। समुद्र तट के किनारे बसे शहरों व गांवों को भारी खतरा बना हुआ। एक्शन एड संस्था लोगों इस बारे जानकारी सहित जागरूक करने का काम कर रही है। इस अवसर पर सलिन्द्र मोहना ब्लाक अध्यक्ष पूण्डरी जन कल्याण सोसाईटी हरियाणा व एच आर डी एक्शन एड , कर्म सिंह, सुखदेव ढाण्ड एच आर डी एक्शन एड, ईश्वर सिंह, गोविंद जाम्बा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments